कोटद्वार-पौड़ी

कैच द रेन जल संरक्षण अभियान स्थानीय लोगों के सहयोग से होगा सफल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान हेतु नामित किये गये केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और सीनियर वैज्ञानिक तकनीकि नोडल करम सिंह ने ल्वाली में झील निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर योजना, जल स्त्रोत पुनर्जीवन, वर्षा जल संरक्षण, चाल-खाल आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए सम्बधित अधिकारियों को योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान को स्थानीय लोगों के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।
केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार कौशलेंद्र प्रताप सिंह और सीनियर वैज्ञानिक तकनीकि नोडल करम सिंह जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ कार्यों के निरीक्षण हेतु तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर है। भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को केन्द्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ कार्यों के अन्तर्गत ल्वाली में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित झील, अमृत सरोवर केवर्स, अमृत सरोवर देवार कोट, जल जीवन मिशन भेंटा, अमृत सरोवर भेंटा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी पौड़ी दिनेश नेगी, खंड विकास अधिकारी कोट दिनेश प्रसाद बडोनी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!