आंसर शीट के लिए दर-दर भटक रहे सीबीएसई के छात्र, वेबसाइट हुई ठप; बवाल के बाद बोर्ड ने दिया ये बड़ा अपडेट

Spread the love

नई दिल्ली , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल अचानक ठप हो गया। बोर्ड ने 19 मई 2026 से छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन वेबसाइट के काम न करने से परेशान छात्रों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली और भारी बवाल खड़ा कर दिया।
ष्टक्चस्श्व ने मानी तकनीकी खामी, जारी किया आधिकारिक सर्कुलर
छात्रों की लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीबीएसई को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है। स्थिति को स्पष्ट करते हुए बोर्ड ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में सीबीएसई ने खुद यह बात स्वीकार की है कि कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई कॉपियां प्राप्त करने के लिए जो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, उसमें कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिसके कारण छात्रों को आवेदन करने में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।
आज दोपहर 2 बजे से फिर शुरू होगा पोर्टल, बोर्ड ने की ये अपील
इस परेशानी से जूझ रहे छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम इस सर्वर की समस्या को सुलझाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। सीबीएसई के सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि पूरी उम्मीद है कि आज (20 मई) दोपहर 2 बजे तक यह वेबसाइट फिर से सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। बोर्ड ने इस संबंध में छात्रों और अभिभावकों से धैर्य और सहयोग का अनुरोध किया है। साथ ही छात्रों से यह भी अपील की गई है कि जैसे ही आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो, वे बिना किसी देरी के जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *