धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर की ओर से आयोजित किया गया
जयंत प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके संगठन के सदस्य अनुसूया प्रसाद बडोनी, भूपाल सिंह कंडारी, आनंदमणि बहुगुणा, भवानी सिंह रावत, गणेश मणि नैथानी व देवेश्वर प्रसाद खंडूड़ी का माल्यपर्ण कर अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगठन भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह ने संगठन के कार्याें की सराहना की। उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जन समस्याओं निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी अनिल स्वामी ने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान में अवकाश प्राप्त कर्मियों को सहयोग जरूरी है। उन्होंने इसके लिए संगठन को आगे आने को कहा। साथ ही उन्होंने श्रीनगर में नगर बस सेवा या थ्री व्हीलर सुविधा लोगों को दिलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने पर महेंद्र सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीपी काला, बेलम सिंह नेगी, गणेश प्रसाद टम्टा, राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नयाल, उदयराम लखेड़ा, वीपी सती, शिव चरण सिंह रावत, चंद्र सिंह असवाल, बरदराज बहुगुणा, रामेश्वर प्रसाद, कुंवर सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद भट्ट, रामचंद्र नौटियाल, मोहन सिंह, सिद्धि लाल, गिन्नी देवी, बसंती, गंगा प्रसाद गैरोला, अनुसूया प्रसाद बहुगुणा, सत्यप्रसाद घिल्डियाल, रामेश्वर प्रसाद पुरी, मनोहर भारती आदि मौजूद रहे।