उत्तराखंड

सीएम की जीत पर पिथौरागढ़ में जश्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। शुक्रवार को नगर के घंटाकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा उपचुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। सीएम धामी ने 55 हजार से अधिक मतों से हराकर एक नया रिकर्ड बनाया है। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चम्पावत की जनता का आभार जताया है। बाद में भाजपाईयों ने मिष्ठान वितरण भी किया। यहां जिला कार्यालय प्रभारी डीएन भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी, गोबिंदी कोरंगा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चंद, महामंत्री हरीश रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला सौन, महामंत्री प्रमिला बोरा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, भगवती पुनेठा, भारती पांडेय, प्रेमा कोश्यारी, उमा पांडेय, भावना नगरकोटी, हेमा महर, कमला तिवारी, अनीता सामंत, बबीता पुनेठा, महिमन कन्याल, बसंत जोशी, बिरेंद्र साह, गोलू पाठक,बीबी पंत, रवि जंग, रवि बसेड़ा, जितेंद्र नगरकोटी, हनी शाह, नरेंद्र भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!