उत्तराखंड

बमोथ गांव में हुआ चक्रव्यूहमंचन, उमड़ी भीड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। बमोथ गांव में चल रहे पांडव नृत्य में बुधवार को चक्रव्यूह का मंचन किया गया। इस दौरान सातवें द्वार पर दुर्योधन एवं कौरव सेना ने अभिमन्यु को धोखे से मारने की प्रस्तुति को देख कर दर्शकों की आंखें नम हुई। चक्रव्यूह का मंचन देखने के लिए दूर दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। पोखरी ब्लाक के बमोथ गांव में आयोजित पांडव नृत्य के दौरान द्रोणाचार्य द्वारा रचित चक्रव्यूह मंचन का भव्य आयोजन किया गया। चक्रव्यूह में अर्जुन के पुत्र वीर अभिमन्यु प्रत्येक द्वार को भेदते हुए आगे बढ़ते हैं। लेकिन सातवें द्वार पर दुर्योधन व अन्य कौरव दल ने 16 वर्षीय वीर अभिमन्यु को धोखे से वध किया। इस मार्मिक प्रस्तुति को देखकर दर्शकों की आंखें छलक आई। इस दौरान पात्रों के इस अभिनय को लोगों ने खूब सराहा। पांडव पात्र में ष्ण किशन लखेड़ा, अर्जुन जगमोहन भट्ट, विजय प्रसाद भट्ट, युद्घिष्टर सतेश्वर प्रसाद गैरोला, चक्रधर प्रसाद चमोला, भीमसेन गौरव पुरोहित, नागेन्द्र नेगी, द्रौपदी हरीश नेगी, नकुल सैनानी प्रसाद चमोला, सहदेव प्रदीप कंडारी, बभूरोवान, भूपेन्द्र नेगी, कैलाश पुरोहित, नागार्जुन कलम सिंह खत्री, रावल देवता अनूप नेगी, लाटू देवता सूरज रावत की भूमिका में रहे। जबकि कौरव दल में दुर्योधन नितेश सिलोड़ा, जयद्रथ अजय ठाकुर, द्रौणाचार्य सागर नेगी, कर्ण सागर मल्ल, अस्वथामा रिशू चमोली, पाचार्य गुंजन गैरोला, मद्र नरेश शल्यन अधिराज चमोली, दुशासन अतुल भट्ट, शकुनि अजय नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!