जनता और पार्टी के बीच समन्वय बनाएं कार्यकर्ता : चमोली

नई टिहरी : जिला भाजपा कार्यालय में नई टिहरी मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव चलो अभियान से जन-जन को जोड़ने का काम किया जाएगा। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी नियमित काम करेंगे। गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी आम लोगों से जुड़ें। लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताएं। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुई नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने कहा कि कार्यशाला में तय किया गया है कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता प्रवास करेगा। यहां राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बताया कि गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। पार्टी व जनता के बीच पूरा समन्वय बनाये रखें। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मस्ता नेगी, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, मंडल प्रभारी कृष्णा कोठारी, विजय कठैत, धनीराम नौटियाल, उर्मिला राणा, लक्ष्मी रावत, सरोज बहुगुणा, तौफिक अहमद, असगर अली आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *