उत्तराखंड

चार माह पूर्व बना तटबंध ढहा, कार्यशैली पर सवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। डोईवाला में जाखन नदी पर बना तटबंध जलस्तर बढ़ने से ढह गए। कांग्रेसियों ने चार माह पूर्व बने तटबंध के ढहने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कुछ दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश से बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। डोईवाला में सुसवा, जाखन व अन्य नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात शेरगढ़ से चांदी प्लांटेशन को जाने वाले मार्ग पर जाखन नदी के किनारे बना तटबंध ढह गया। इससे यहां भूमि कटाव होने लगा है। भूमि कटाव के चलते यहां सड़क को भी खतरा बना हुआ है। तटबंध चार माह पूर्व बनाया था। तटबंध के टूटने पर कांग्रेसियों ने निर्माण कार्य करने वाली एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि चार माह पूर्व ही तटबंध बनाया था, जो एक ही बरसात में टूट गया। इस निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है। इससे सरकारी एजेंसियों व सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत व भ्रष्टाचार की बू आ रही है। मौके पर प्रीतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप सिंह, हीरा सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह, रविंदर सिंह, जय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!