Uncategorized

सौड़ी के पास दस घंटे बंद रहा केदारनाथ हाईवे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। शुक्रवार रात भारी बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सौड़ी के पास अंधेरगढ़ी में भारी मलबा आने से 10 घण्टे से अधिक समय तक बन्द रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही। इस मार्ग पर लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों ने वैकल्पिक मार्ग बसुकेदार होते हुए आवाजाही की किंतु स्थानीय लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। केदारनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते कई स्थानों पर अब बरसात होते ही मुसीबतें पैदा हो रही है। अनियोजित कटिंग के चलते क्षेत्रीय लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। जो लगातार खतरा बने हैं। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ी, फाटा तथा अंधेरगढ़ी ऐसे ही नए जोन है जहां भूस्खलन का खतरा तो बना ही है साथ ही दुर्घटना की भी आंशका बनी है। इन स्थानों पर यात्रा करने के लिए लोग जान हथेली पर लेकर चल रहे हैं। शुक्रवार रात्रि को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिस से राष्ट्रीय राजमार्ग सौड़ी के पास अंधेरगढ़ी के पास रात्रि लगभग 2 बजे भारी मलबा आने बन्द हो गया। एनएच कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे मलबे को साफ कर आवाजाही प्रारम्भ कराई। बाद में किसी तरह यहां आवाजाही शुरू हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!