कोटद्वार-पौड़ी

चौबट्टाखाल विधानसभा : हमें उत्तराखंड को संस्कार भूमि बनाना है: सतपाल महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज का जन संपर्क हुआ तेज
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी काबीना मंत्री सतपाल महाराज का क्षेत्र भ्रमण लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया और जनता ने वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। साथ ही उत्तराखंड को संस्कार भूमि बनाने के लिए उन्हें चौबट्टाखाल विधानसभा से एक कमल का पुष्प भेंट करें।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखड़ा मंडल के देवराड़ी, असलोट, पडियार गांव, कमेडी, सिलेत और ल्वीठा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता को अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही आज उत्तराखंड सहित हमारे क्षेत्र का विकास संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र से एक कमल का पुष्प उन्हें प्रदान करना है।

गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाराज के लिए मांगे वोट
गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी बुधवार को चौबट्टाखाल विधानसभा प्रत्याशी सतपाल महाराज के साथ जनसंपर्क कर उनके पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र संत एवं आध्यात्मिक गुरु को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनकी सोच हमेशा उत्तराखंड के विकास एवं समृद्धि की रही है। महाराज ने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का जो सपना देखा और जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे। उनके उस सपने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उधर, पूर्व विधायक एवं पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी एकेश्वर मंडल के मासौ, किर्खू, मनकोट, तुनाखाल, मरणा-वुरसोली, धरासू और रणस्वा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता से कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के पक्ष में वोट देने की अपील की। सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने एकेश्वर मंडल के अंतर्गत गोर्ली, ईडा मल्ला, कगथुन, मालई, बिन्जोली, वैलोडी, बडोली, रसौली और उनके पुत्र श्रद्धेय रावत, सुयश रावत ने भी सतपुली मंडल के कई गांवों में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!