छात्रों को बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़़ी : विकासखंड कलजीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय संस्थापक सुरेंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय की 54 साल की लंबी यात्रा और देश आजादी में दोनों महान विभूतियों का योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, समृद्ध एवं खुशहाल भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *