समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात लोग को मिला कमलेश स्मृति सम्मान

Spread the love

पुण्यतिथि पर स्व. कमलेश कंडारी को दी श्रद्धाजंलि
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्व. कमलेश कंडारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर में श्रद्धांजलि एवं कमलेश स्मृति सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. कमलेश कंडारी की स्मृति को समाजोपयोगी कार्यों से जोड़ते हुए कृषि, बागवानी, गौसेवा, समाजसेवा, पर्यटन एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सात व्यक्तियों को कमलेश स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीर्प ंसह रावत ने स्व. कमलेश कंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश कंडारी ने अपने कार्यों एवं सेवाभाव से क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई तथा अनेक लोगों को समाज और क्षेत्र के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहन सिंह रावत, कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डबल सिंह रावत, समाजसेवा एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संतोष गोसाई, बागवानी एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दीवान सिंह रावत, समाजसेवा एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सुनील सिंह नेगी, स्थानीय पर्यटक एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए देवेंद्र भारती, कीवी बागवानी के क्षेत्र मेें उल्लेखनीय कार्य के लिए मनोज खर्कवाल को ‘कमलेश स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि किसी व्यक्ति का जीवन समाप्त होने के बाद भी उसके सेवा कार्य, विचार और समाज के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणा बने रहते हैं। स्व. कमलेश कंडारी की स्मृतियों को इसी सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प भी उपस्थित लोगों ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह रावत, अध्यापक प्रियव्रत सिंह कंडारी, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक दीनदयाल सिंह कंडारी, अध्यक्ष जसवंत सिंह, शोभा गोयल, लक्ष्मी रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अंदरौली नीरज पंत, जिला पंचायत सदस्य बिलकोट राहुल बिष्ट, शिशुपाल सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, संतोष गोसाईं, एम.डी. रावत, लक्ष्मी देवी, देवेंद्र भारती, अंकित कंडारी, अंबिता कंडारी, सोनी कंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *