उत्तराखंड

छत्रपाल परिवहन निगम एससी एसटी संघ के अध्यक्ष चुने गए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी एसटी श्रमिक संघ की बैठक में काशीपुर शाखा का चुनाव हुआ। इसमें छत्रपाल सिंह शाखा अध्यक्ष और रघुवीर सिंह शाखा मंत्री चुने गए। शनिवार को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री निवास व प्रदेश महामंत्री हरीश चंद्र आर्य की मौजूद्गी में काशीपुर शाखा का चुनाव किया गया। इसमें छत्रपाल सिंह शाखा अध्यक्ष, ललित कुमार व प्रिया शाखा उपाध्यक्ष, रघुवीर सिंह शाखा मंत्री, अनिल कुमार व नरेश कुमार संयुक्त मंत्री, सुनील चौधरी कोषाध्यक्ष व सुनील कुमार आर्य संगठन मंत्री चुने गए। इस चुनाव में रामचंद्र व रामपाल सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि, डूंगर सैन प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। जबकि महेश चंद्र आर्य, सर्वेश कुमार, वीरेंद्र सिंह और गुलाब सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। बैठक में देहरादून से सुभाष जत्ती, आजाद सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार व रामकिशन राम मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!