छीनीगोठ में प्रवासियों को करा रहे योगाभ्यास

Spread the love

संवाददाता, चम्पावत। राउमावि छीनीगोठ में क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को हर दिन योगाभ्यास कराया जा रहा है। यहां दो महिलाओं समेत 23 पुरुष क्वारंटाइन किए गए हैं। ये सभी लोग गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों से आए हुए हैं। प्रधानाचार्य एवं स्काउट मास्टर बेचन यादव प्रतिदिन विद्यालय की सफाई के साथ इन लोगों को योग एवं प्राणायाम करा रहे हैं। यादव कहा योग एवं प्राणायाम से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। जिससे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता जोशी, गोविंदी पंत, मीना गहतोड़ी, दीपा भंडारी, आशा कार्यकत्री कमला जोशी, ममता भट्ट और ग्राम प्रहरी विशन राम नियमित रूप से ड्यूटी दे रहे हैं। प्रधान पूजा जोशी और ग्रामीण दिनेश चंद्र जोशी क्वारंटाइन किये गये लोगों की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *