टनकपुर में एटीएम के बाहर लगी लोगों की कतार

संवाददाता, चम्पावत। रविवार को बैंक बंद होने के चलते लोगों को लेन देन को लेकर काफी दिक्कतें हुईं। वहीं, एटीएम में भी खासी भीड़ देखने को मिली। नगर के मेला टंकी क्षेत्र स्थित एसबीआई के एटीएम में लोगों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। लाइन में लगे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। एटीएम से रकम निकालने पहुंचे अभिषेक ने कहा अधिकांश एटीएम में रकम नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, एटीएम के कर्मचारियों ने हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही एटीएम में जाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *