देवीधुरा-रीठासाहिब में 30 प्रवासियों के सैंपल लिए
संवाददाता, चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग ने रीठासाहिब और देवीधुरा में क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों की जांच की। इस दौरान उन्होंने 30 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच भेजे। रविवार को डॉक्टरों की टीम ने मुंबई, पुणे से आए प्रवासियों की जांच की। रीठासाहिब गुरुद्वारे में रखे प्रवासियों की जांच के बाद 15 के सैंपल लिए गए। इसके अलावा देवीधुरा डिग्री कॉलेज में क्वारंटाइन 15 प्रवासियों की सैंपलिंग की गई। डॉ. आभाष ने कहा सभी सैंपलों को जांच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा। कहा जांच में सभी स्वस्थ्य पाए गए हैं। एहतियातन प्रवासियों के सैंपल लिए गए हैं। टीम में डॉ. छाया बोरा, फार्मासिस्ट दीपक गिरि, लैब टेक्नीशियन प्रकाश मौनी रहे।