Uncategorized

कांडा के क्वारंटाइन सेंटर में मदद को बढ़े हाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, बागेश्वर। तहसील के कमेड़ीदेवी क्षेत्र में इन दिनों जाखनी फाउंडेशन से जड़े लोग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की सेवा में आगे आ रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को भोजन, सब्जी के अलावा फल भी बांट रहे हैं। इस सहायता से स्कूलों और पंचायत घरों में रह रहे लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मालूम हो कि चार मई से विभिन्न राज्यों से लोग पहाड़ की ओर आने लगे। इसमें मुंबई, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के लोग अधिक पहुंचे। कांडा तहसील के जाखनी, सेरी, मजगांव आदि गांवों में आने वाले लोगों को स्कूलों और पंचायत घरों में क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया। इनके खाने की जिम्मेदारी प्रधानों को दी गई। जाखनी गांव में लोगों ने छोटी पहल की। जाखनी फाउंडेशन बनाकर गांव में रह रहे लोगों के अलावा बाहर रह रहे लोगों को इस ग्रुप से जोड़ा। आज ग्रुप लोगों को सहयोग दे रहा है। फाउंडेशन के हेमवंत सिंह मेहता ने बताया कि लोगों ने 500 तक की सहायता राशि भेजी है। इसी राशि से क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों को भोजन, सब्जी, दूध, फल आदि बांटा जा रहा है। ताकि सेंटर में रह रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वह खुद को गांव में सुरक्षित समझें। सभी लोग सेवा भाव से काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!