बिग ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

30 जून तक तैयार हो जायेगा यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में 355.27 करोड़ की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 287.36 करोड़ की 102 योजनाओं का शिलान्यास और 67.91 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। यह योजनायें विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 30 जून तक तैयार हो जाएगा, जोकि पूरे राष्ट्र के लिए मॉडल बनने वाला है। उन्होंने सभी राज्यों से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कठोर भू-कानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य लैण्ड जिहाद एवं अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास, जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत इन विधानसभा क्षेत्रों में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की गई योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आने वाले समय में लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना हमारा उद्देश्य है। उत्तराखंड राज्य हित में जिन फैसलों की आवश्यकता होगी वह लिए जाएंगे। सरकार ने एक वर्ष के अन्दर तीन गैस सिलेंडर नि:शुल्क देने का काम किया। आज एक लाख 81 हजार परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 15 लाख के सापेक्ष 11 लाख 30 हजार घरों को पेयजल उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरवमय मार्ग को प्रशस्त करने के लिए ह्णह्णसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयासह्णह्ण का जो मंत्र दिया है उसने देश की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, परन्तु अब योजनाएं भी बनाई जाती हैं और उनको लागू भी किया जाता है। कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का जो ह्णह्णविकल्प रहित संकल्पह्णह्ण लिया है, उसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने काशीपुर के बाईपास और फ्लाईओवर के जल्द निर्माण की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मेहन्द्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, आदेश सिंह चौहान, अरविन्द पाण्डे, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी सहित विकास शर्मा, राजेश कुमार, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, खिलेन्द चौधरी, राम महरोत्रा, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!