बिग ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल की चार विधानसभा क्षेत्रों को दी 847 लाख की सौगात

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सीएम ने पौड़ी गढ़वाल की चार विधानसभाओं को 847 लाख की सौगात दी है। जिसमें यमकेश्वर, लैंसडौन, चौबट्टाखाल और पौड़ी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों को करोड़ों रूपये की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत देवीखेत-स्यालना हल्का वाहन मार्ग के निर्माण (द्वितीय चरण-लागत 1 करोड़ 13 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के अंतर्गत विभिन्न 3 विकास कार्य (लागत 02 करोड़ 41 लाख), विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत पोखड़ा में संगलाकोटी-गुडिंडा-तिलखोली-जजेड़ी मोटर मार्ग का पठोलगांव तक विस्तार, चौबट्टाखाल में 11 विभिन्न निर्माण कार्य (लागत 3 करोड़ 66 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी जनपद के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 27 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर के दो निर्माण कार्यों के लिये भी मुख्यमंत्री ने 01 करोड़ 40 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के ग्राम नकुलिया में (लागत 01 करोड़ 29 लाख) जूनियर हाईस्कूल से उतर की ओर रायसिख बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में गोगिना कीमू मोटर मार्ग नव निर्माण (लागत 01 करोड़ 11 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधासभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अंतर्गत लाखातोली-रूंगड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लागत 51.20 लाख) एवं विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 61 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2 कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जिनमें मंडी-हल्द्वानी से तीनपानी मोड़ तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 1 करोड़ 18 लाख) तथा ग्राम गजेपुर गौलापुर में वन भूमि में मार्ग निर्माण (लागत 2.20 लाख) की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खटीमा में सड़ासड़िया से प्रतापपुर नं. 4 तक मार्ग का डामरीकरण/पुननिर्माण कार्य (लागत 01 करोड़ 11 लाख) की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार/पिथौरागढ़/रूद्रपुर में संविदा के माध्यम से तैनात प्राचार्यों को वित्तीय/प्रशासकीय अधिकार एवं प्राचार्य के लिए अनुमन्य सुविधायें प्रदान करने की मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!