बिग ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित ड़ंग्री गांव का दौरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
नलगांव में आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को दी आर्थिक मदद
जयन्त प्रतिनिधि
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नलगांव में आपदा से मृतक के परिजन को 4 लाख सहायता राशि का चैक भी दिया। सीएम ने कहा कि आपदा की इस घडी में सभी संयम बनाए रखे। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह भी मौजूद रहे।
वहीं, डूुंग्री गांव निवासी भरत सिंह नेगी पुत्र स्व0 गुमान सिंह नेगी उम्र 48 वर्ष और वीरेन्द्र सिंह पुत्र किसन सिंह उम्र 33 वर्ष विगत 19 अक्टूबर की सायं से लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि 19 अक्टूबर को बारिश बंद होने के बाद सायं को दोनों लोग अपने गांव के निकट पेयजल लाईन को ठीक करने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों लोग वहां पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गए और तब से लापता चल रहे है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एसडीआरएफ मौके पर सर्च अभियान में लगा रखा है, लेकिन अभी तक दोनों लापता लोगों का कोई सुराग नही मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!