बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में तीन अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में बच्चे की मौत, 19 घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बिलखेत सीला के पास खाई में गिरी एक मैक्स
तो मलेठी सैंण में सड़क पर पलटी दूसरी मैक्स,
बमोली में सड़क से 50 मी. खेतों में गिरी कार
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार का दिन दुर्घटनाओं से भरा रहा। जिले में तीन अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए है। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पाटीसैंण-सतपुली के बीच मलेठी सैंण के पास हुई, जहां एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गये। दूसरी घटना सतपुली-पाटली नैनी मोटर मार्ग पर सीला के पास हुई। एक मैक्स पचास मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। तीसरी घटना पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर बमोली गांव के समीप हुई, दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गये।

सतपुली-पाटली नैनी मोटर मार्ग पर सीला के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर पचास मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों का हंस अस्पताल चमोलीसैंण में उपचार चल रहा है। तहसील सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वाहन संख्या यूके 12टीबी 0970 मैक्स बोलेरो सवारी लेकर सतपुली से पाटली-नैनी मोटर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीला बांघाट के पास वाहन पचास मीटर खाई में जा गिर गया। दुर्घटना में 10 वषीय आदित्य पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय श्रीमती अंजलि देवी पत्नी संदीर्प ंसह निवासी गडीगांव, 43 वर्षाीय श्रीमती शकुंतला देवी पत्नी वीरेद्र सिंह निवासी सिल्डी, 20 वर्षीय विशाल पुत्र त्रिपति लाल निवासी सीला, 90 वर्षीय श्रीमती भगवती देवी पत्नी राम सिंह निवासी पाटली, वाहन चालक 48 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी नैनी, 30 वर्षीय श्रीमती सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी नैनी और 63 वर्षीय भरत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पाटली घायल हो गये। जिन्हें हंस अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है। सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने हंस हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
दूसरी घटना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पाटीसैंण-सतपुली के बीच मलेठी सैंण के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। जबकि वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई है। बोलेरो वाहन रूद्रप्रयाग से नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

वाहन संख्या यूके 13टीए 1117 जो शुक्रवार को सुबह रूद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पाटीसैण-सतपुली के बीच मलेठी सैंण के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक और उसके साथी के अलावा एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सतपुली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद 4 बच्चों को तो छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर घायल पति-पत्नी को चिकित्सालय की एंबुलेंस से नजीबाबाद भेज दिया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर अचानक ऊपर खेतों की और मूड गया, जिसके बाद वाहन पलटते हुए सड़क पर आ पहुंचा। तुरंत ही स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सरकारी चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया गया। वाहन चालक नबल खन्ना ने बताया कि वाहन रुद्रप्रयाग अपर बाजार से सवारी लेकर दुधाले गांव नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश जा रहा था। सतपुली अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 45 वर्षीय अनीष, 35 वर्षीय मुमताज, 11 वर्षीय अबुजर, 10 वर्षीय अक्षरा, 7 वर्षीय अरहान, 1 वर्षीय अरहान, वाहन चालक 26 वर्षीय नबल खन्ना और उसका साथी 28 वर्षीय अरविंद घायल हुए।

तीसरी घटना के अनुसार चौबट्टाखाल तहसील अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर ग्राम बमोली के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे खेतों में गिर गई। दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गये। राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे के आसपास पाटीसैंण से नौगांवखाल की ओर जा रही एक कार ग्राम बमोली के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में देहरादून निवासी 43 वर्षीय नितिन भारती, 37 वर्षीय चंद्रप्रभा पत्नी नितिन भारती, 15 वर्षीय अभिनव और 11 वर्षीय अनुष्का घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय नौगांवखाल पहुंचाया। जहां से अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार देहरादून से अपने मूलगांव किमगड़ी (पोखड़ा) जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!