बरसाती नाले में डूबने से बच्चे की मौत
रुद्रपुर। रुद्रपुर। शांतिपुरी में नौ साल का एक बालक खेलते-खेलते बरसाती नाले में जा गिरा। जानकारी मिलने पर आनन फानन में परिजन बेहोशी की हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम है। शांतिपुरी-दो निवासी देवेंद्र सिंह कोरंगा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनका नौ वर्षीय बेटा ष्णा सिंह कोरंगा भी साथ में रहता था। रविवार की दोपहर को ष्णा घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक घर के समीप स्थित बरसाती नाले में जा गिरा। घटना के काफी देर बाद जब परिजनों ने बालक की खोजबीन की। तो नाले में ष्णा को बेसुध पड़ा देखा। इससे परिवार में हड़कंप मच गया और बालक को आनन-फानन में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डक्टरों ने बालक की डूबने से मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पंतनगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।