जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार में प्राईमरी वर्ग के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा, उपप्रधानाचार्य प्रवेश कुमार बडोला ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस पर मौके पर प्रधानाचार्या ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्र्शों पर चलते हुए देश को उन्नति और विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कहा कि छात्रों को अनुशासित होकर उच्च आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इससे ही आप अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षिका-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।