वर्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

धूमधाम से मनाया गया टीसीजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिम्मलचौड़ स्थित टीसीजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड देहरादून रीजन के जाइंट सेक्रेटरी डा.रणवीर सिंह व एआटीओ अभिषेक गैराला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि पूरे भारतवर्ष में सीबीएसई के तीस हजार विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस दौरान पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक दीर्घा, देवांश दत्त, सौरभ दुबे, प्रधानाचार्य नीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *