कोटद्वार-पौड़ी

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लैंसडौन व नैनीडांडा के प्रवास पर पहुंचे नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले की नवीन कार्यकारिणी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई। इच्छुक कार्यकर्ता पांच दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की भी अपील की। कहा कि संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करें। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सयन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद ध्यानी, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, ममता नेगी, बलदेव सिंह बिष्ट, कैशर सिंह कंडारी, मोहन सिंह नेगी, अर्मिला देवी, महेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मी रावत, अमित नेगी, जंगबहादुर रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, राकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!