चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील की।
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी गढ़वाल की बैठक में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने, चाइनीज सामान का बहिष्कार करने, ना बेचने और ना ही खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों सहित जनता से चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील की। इस अवसर पर जिला कार्यकाारिणी का विस्तार किया गया।
जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि मुन्ना लाल मिश्रा, थामेश्वर प्रसाद कुकरेती सतपुली, डॉ. मनवर सिंह रावत पैठाणी, देवेन्द्र सिंह रावत पौड़ी, ऋषि ऐरन, राजदीप माहेश्वरी को जिला उपाध्यक्ष, राजदीप माहेश्वरी, जितेन्द्र कैंथोला, गुलाब सिंह बिष्ट पाबौ को जिला सह सचिव, मनोज अग्रवाल को जिला मंत्री, कमलेश कुमार अग्रवाल दुगड्डा, दिनेश अग्रवाल, विजय गुसांई को को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, नगर सचिव लाजपत राय भाटिया, सेवकराम मनुजा, गौरव भाटिया, रविन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।