कोटद्वार-पौड़ी

राहुल गांधी के जन्म दिन पर बांटे मास्क और फल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस सेवा दल ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर जरूरत मंद लोगों को मास्क वितरित किये। कार्यकर्ताओ ंने राहुल गांधी का जन्म दिवस सादगी से मनाया।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिवस सादगी से कर्म दिवस के रुप में मनाया। कोरोना संक्रमण के कारण राहुल गांधी द्वारा अपना जन्म दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया गया था, जिस कारण कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ उनका जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलकर प्रत्येक कार्यकर्ता इस महामारी में जनता का सहयोग करता रहेगा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ दोहरी मार का आरोप लगाते हुए कोरोना संक्रमण काल में बसों का किराया दोगुना किया जाने की निंदा की। साथ ही सरकार से इस तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदेश सरकार अगर जल्द ही इस किराये के तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस जनता के सहयोग से आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, बृजेंद्र नेगी, पूर्व सभासद कमला शाह, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज समसी, पवन रावत, राकेश शर्मा, एनएसयूआई के सौरभ पांडे, जावेद खान, देवेंद्र भट्ट, विक्रम राणा, कुलदीप रावत, प्रकाश नेगी, रजनीश रावत, आशुतोष कंडवाल, विनोद शर्मा, अतुल नेगी, भारत रावत आदि उपस्थित रहे। (फोटो संलग्न है)

बाक्स
राहुल गांधी के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे फल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। कार्यकर्ताओं ने भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष मीना बधवाण, मेयर श्रीमती हेमलता नेगी, शकुन्तला चौहान अध्यक्ष महिला कांग्रेस, संजय मित्तल अध्यक्ष महानगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, महामंत्री सुधांशु नेगी, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, महामंत्री हेमचन्द्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, विनीता भारती, जितेन्द्र भाटिया, कृष्णा बहुगुणा, हर्षिता, पूजा त्यागी, मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!