Uncategorized

चोरी की कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। चोरी की ओमनी कार समेत आरोपित को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। थराली विकासखंड के नलगांव निवासी जयपाल शाह ने थराली थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उसकी ओमनी कार नलगांव कस्बे के पास खड़ी थी। कार वहीं से चोरी हो गई। चोरों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। चोरी को लेकर कई लोगों से जानकारियां ली गई। संभावित ठिकानों पर खोजबीन के साथ ही बैरियर पर भी चेकिग अभियान चलाया गया। थराली पेट्रोल पंप के निकट पुलिस को 12 घंटे की मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। मामले में पुलिस ने आरोपित मोहन थापा पुत्र बल बहादुर निवासी महेंद्रनगर वार्ड संख्या 12 जेल घर के पीछे , थाना गडंडा, जिला महेंद्रनगर नेपाल हाल निवासी आमसौड़ बगोली कर्णप्रयाग को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!