Uncategorized

सैन्य सम्मान के साथ दी जवान को विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। परखाल -डुंग्री- रैगांव मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में घायल जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। बीते नौ सितंबर को परखाल-डुंग्री-रैंगांव मोटर मार्ग पर वैगन आर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कार चालक सेना के जवान देवेंद्र लाल पुत्र दरवानी लाल निवासी जुनेर गांव भी घायल हुए थे। उनका इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि कार चालक 22 वर्षीय देवेंद्र लाल सीरी गांव से अपने गांव जुनेर जा रहा था। रास्ते में रैंगांव निवासी हरीलाल, धनीलाल व भगत लाल मजदूरी कर अपने गांव जा रहे थे। जान पहचान होने के कारण जवान ने उन्हें भी कार में बैठा दिया। तीनों मजदूर एक ही परिवार के थे। कुछ दूरी तय करने के बाद रैंगांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार तीनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक देवेंद्र लाल 14 आरआर पैरेंट यूनिट-दो गढ़वाल रेजीमेंट का जवान था, जो जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। नायब सूबेदार कुमार हरीमत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय सेना के जवानों ने मृतक जवान का तिरंगे में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर नारायणबगड़ पहुंचाया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव व खंड विकास अधिकारी मदन सिंह मौजूद थे। विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!