श्रमिकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सीटू ने किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने निर्माणाधीन लखवाड़ व्यासी जलविद्युत परियोजना के श्रमिकों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड सीटू कार्यालय के आगे गांधी पार्क के बाहर सरकार का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। वह कार्य स्थल से 500 मीटर दूर सड़क के किनारे बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की मिलीभगत से श्रमिकों पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया। उन्होंने इस सब के लिए राज्य की मजदूर विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह मजदूरों के हित में टनल अलाउंस, प्रोजेक्ट अलाउंस, रात्रि भत्ता सहित अन्य अलाउंस का आदेश जारी करे और उत्तराखंड में कठोर श्रम कानून लागू करे, ताकि मजदूरों का शोषण नहीं हो। इस दौरान सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, अध्यक्ष एसएस नेगी, भगवंत पयाल, रवींद्र नौडियाल, दीपक शर्मा, हिमांशु चौहान, नरेंद्र सिंह, हरीश कुमार, लक्ष्मी नारायण, मुकुल देव, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *