लालपुल के पास सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचला, एक की मौत

Spread the love

देहरादून ,,देहरादून के पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचल दिया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *