उत्तराखंड

शहर कांग्रेस का बंसल के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के खिलाफ जुलुस-प्रदर्शन करने के बाद बंसल का पूतला फूंकते हुए उन पर इंडिया शब्द का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने पीएम मोदी से बसंल की राज्य सभा सदस्यता तत्काल खत्म करने की मांग भी की।
नरेश बंसल पर इंडिया शब्द का अपमान करने का आरोप लगाने हुए जुलुस-प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि बंसल ने इंडिया शब्द का अपमान किया है, जो दुर्भाण्पुर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी को चाहिए कि सांसद बंसल की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करे। जबकि सांसद नरेश बंसल को चाहिए था, कि अंकिता भंडारी कांड, मणिपुर घटना, बेरोजगारी, देश में बढ़ रहे महंगाई और भ्रष्टाचार के बारे में अपनी बात को रखते, लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने इंडिया शब्द का अपमान किया यह बहुत ही निंदनीय है और देश इसे सहन नहीं करेगा। प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला तथा प्रताप नगर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अब बेलगाम हो गए हैं। उन पर कोई भी कंट्रोल नहीं लगा पा रहा हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं संकट में हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप पंवार, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, साब सिंह सजवान, मान सिंह रौतेला, देवेंद्र नौडियाल,ज्योति प्रसाद भट्ट , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, लक्ष्मी रावत, किशोर सिंह मंद्रवाल, खुशीलाल, संजय रावत, हिमांशु रावत, निहाल सिंह नेगी, शंभू भंडारी, घनश्याम पवार, नवीन सेमवाल,आनंद सिंह बेलवाल, दिनेश पंवार, बलबीर कोहली, सोहन सिंह रावत, राजू शर्मा, धनवीर कलूड़ा ,असद आलम ,भजन सिंह रावत, मदन सिंह पंवार, विनोद सिंह रावत आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!