उत्तराखंड

रुद्रपुर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह लंगर लगे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। शहर के गुरुद्वारों में रविवार को श्री गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन हुए। शहर में जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। श्री गुरुनानक इंटर कलेज से पूरे शहर में उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने हाथों में पकड़ी तख्तियों से सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया। गतका पार्टी और गुरु की झांकी ने सबका मन मोहा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर में करीब एक बजे से श्री गुरुनानक इंटर कलेज से नगर कीर्तन निकाला गया। काशीपुर रोड, इंदिरा चौका, डीडी चौक, मुख्य बाजार होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में नगर कीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन में शामिल श्रद्घालुओं का स्वागत कर जगह-जगह उन्हें प्रसाद आदि वितरित किया गया। गतका पार्टी के हैरतंगेज कारनामों ने सभी को हैरान कर दिया। गुरु के जयकारों से पूरा वातावरण गुरुमय रहा।
स्वागत कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा तथा आयोजक समाजसेवी सुशील गाबा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों लोगों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। युवाओं ने नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। शल ओढ़ाकर पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया। इसके बाद नगर कीर्तन के आयोजक श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षकों, राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों, पत्रकारों, छात्रसंघ, रामलीला कमेटी आदि के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान गौरव खुराना, संदीप संधू, सोनू चीमा, जावेद अख्तर, हैप्पी रंधावा, प्रीत चिलाना, सौरभ शर्मा, शमीम खान, पाल सिंह, गुरजीत सिंह रंधावा, हैप्पी सिंह, राजीव छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!