Monday, May 6, 2024
Latest:
उत्तराखंड

कपकोट व भराड़ी में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट की लहर व्यवस्था के चलते कपकोट व भराड़ी बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। कूड़े से नाले पट गए हैं, जिस कारण वहां बदबू आने लगी है। जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर व्यापार मंडल भराड़ी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से भराड़ी बाजार से पुल बाजार कपकोट तक सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। कूड़ा नालियों में जा रहा है। इस कारण नालियां भी बंद हो गई है। इसमें अब पानी रुकने लगा है। पानी रुकने से आसपास बदबू आने लगी है। इससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है। मच्छर पनपने से एक बार फिर बीमारी बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पंचायत को कई बार शिकायत भी कर दी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने तीन दिन के भीतर सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने बताया कि चार सफाई कर्मी टुट्टी पर गए थे, इस कारण दिक्क्त हुई थी। अब वह आ गए हैं। जल्द समस्या दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!