कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे ढेर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से शहरवासी परेशान है। सफाई कर्मी 11 सूत्रीय मांगों को हल करने की मांग को लेकर बीते सोमवार से हड़ताल पर है।
बुधवार को भी तीसरे दिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार घाघट ने कहा कि कर्मचारी ठेका प्रथा समाप्त किए जाने, सेवा में 10 वर्ष पूर्ण कर चुके संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आवास भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन कर रहे है, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होती तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष मुकेश, नगर महामंत्री राजू रीडियान, केशो देवी, विक्रम, गणेश, सोहन, अजय, बब्बूराम, विपिन, रानी, संजीव, दीपक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!