बाल दिवस पर बच्चों को ड्रेस वितरित की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इनरव्हील क्लब ऑफ कोटद्वार की ओर से बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर एक नगर क्षेत्र में 35 बच्चों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर छ: में 65 बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। साथ ही बच्चों को फल और अमूल का फ्रूट जूस भी वितरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विजनीा ने क्लब की अध्यक्ष राजकमल माहेश्वरी, ऋतु अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्ष राजकल माहेश्वरी ने कहा कि जिन विद्यालयों में बच्चों को डे्रस की आवश्यकता होगी उन्हें डे्रस उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर रश्मि त्रिपाठी, नीलू गोयल, रेनू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, सपना अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बीना रावत, रीता मिश्रा आदि मौजूद थे।
फोटो 14:
कैप्शन :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *