बिग ब्रेकिंग

सीएम धामी ने किया डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण कर बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल के अधिकारियों से जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी जुटाई। हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकप्टर अचानक रविवार सुबह करीब 9रू45 पर डाकपत्थर बैराज पर उतरा। इसके बाद प्रशासन सहित तमाम विभागों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में यूजेवीएनएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। हेलीकप्टर से उतरकर मुख्यमंत्री सीधे डाकपत्थर बैराज पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद यूजेवीएनएल के अधिकारियों से बांध परियोजनाओं और बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल के अधिकारियों से यह भी पूछा कि जल विद्युत परियोजनाओं की क्षेत्र में क्या क्या संभावनायें और हैं जिन पर सरकार काम कर सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में बनी जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी मांगी। इस पर यूजेवीएनएल के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पटुवादून में छह जल विद्युत परियोजनाएं छिबरो, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर व कुल्हाल के अलावा हाल में नवनिर्मित जल विद्युत परियोजना व्यासी हैं। इनमें एक अप्रैल से 30 अक्तूबर तक कुल 1583 मिलीयन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। बताया कि नवनिर्मित जल विद्युत परियोजना व्यासी बांध ने पीक सीजन पर अपनी पूरी क्षमता एक सौ बीस मेगावाट बिजली के हिसाब से अकेले 288 मिलीयन यूनिट बिजली पैदा की है। बताया कि व्यासी बांध परियोजना का भविष्य लखवाड़ परियोजना पर काफी निर्भर है। लखवाड़ बांध परियोजना के बनने से व्यासी बांध परियोजना बरसात ही नहीं बल्कि चौबीसों घंटे अपनी क्षमता के अनुरूप बिजली पैदा कर सकेगी। इसलिए लखवाड़ बांध परियोजना का प्रदेश और देश के हित में जल्द निर्माण शुरू किया जाना चाहिए। वहीं, सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री के हेलीकप्टर ने हिमाचल के लिए उड़ान भरी।इस मौके पर यूजेवीएनएल के यमुना वैली के जीएम मो़गुलफिसा, जीएम संजय जोशी, संजीव लोहानी, सीओ विकासनगर संदीप नेगी, तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, राहुल व योगेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!