जयन्त प्रतिनिधि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पेर धोकर उनकी पूजा करने के बाद भोजन कराया।