Uncategorized

सीएम का दौरा महज खानापूर्ति : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जनपद के दौरे को महज खानापूर्ति बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रावत पर पिथौरागढ़ में पिकनिक मनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दौरे का कांग्रेस ने महज खानापूर्ति करार दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा काल बीतने के बाद लोगों की सुध लेने आ रहे हैं। धापा,टांगा सहित अन्य आपदाग्रस्त इलाकों में जाना छोड़कर वह बरम राहत शिविर में रह रहे लोगों से महज चुनावी मुद्दे को भुनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर अब भी ग्रामीण टैंट में रहने के लिए मजबूर हैं। नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के मुद्दे पर कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर के कार्यकाल में 2017 में पार्किंग काम पूरा होना था। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने कार्य प्रभावित कर इसे चार साल लटकाए रखा। अब चुनावी वक्त में वह शुभारंभ कर वाहवाही लूटने की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री रावत आंवलाघाट पेयजल योजना की तरह आधी-अधूरी योजनाओं का शुभारंभ कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!