सीएम की घोषणाओं की विभागीय स्तर हर सप्ताह होगी समीक्षा

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा होगी। इसके अलावा विभागों में सचिव स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में काम की समीक्षा की जाएगी। विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
सोमवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु की अध्यक्षता में चंपावत विधानसभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की गई। वर्ष 2021 से वर्षवार विभागीय लंबित घोषणाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी, सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण करें। चंपावत जिले के तहत गोलू देवता, घोड़ाखाल व चितई को मिलाकर एक विशेष गोल्ज्यू कॉरिडोर बनाने की घोषणा के संबंध में अवगत कराया गया कि व्यय वित्त समिति की संस्तुति व सीएम का अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। इस पर प्रमख सचिव ने पत्रावली वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *