स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नवयुग पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग

Spread the love

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेें डीएवी स्कूल ने मारी बाजी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नवयुग पब्लिक स्कूल, मोटाढाक, कोटद्वार के सभागार-2 में लायंस क्लब कोटद्वार डिगनिटी के सहयोग से देशभक्ति एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में पहुंचना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अपनी वेशभूषा और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया।


इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्कॉलर्स एकेडमी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, टीसीजी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, आरसीडी पब्लिक स्कूल एवं नवयुग पब्लिक स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, देश के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी ज्ञान-प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान टीसीजी पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान नवयुग पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रफी एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्र्पाा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की प्रशासिका अर्पिता नेगी ने कहा कि नवयुग पब्लिक स्कूल सदैव रचनात्मक, ज्ञानर्वाक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी अलग छाप छोड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव लायन भीष्म सिंह, अवधेश चमोली, रबिन सिंह, ड़ॉ. एस़के़ खट्टर, आशीष अग्रवाल, रोहित बत्ता, अरविंद बंसल, प्रतीक अग्रवाल, टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *