कोटद्वार-पौड़ी

सातूं-आठूं महोत्सव में दिखी लोक संस्ति के रंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत में सातूं-आठू महोत्सव में लोक संस्ति के विविध रंग दिखाई दिए। महिलाओं व पुरुषों ने जहां ठुलखेल, झोड़ा-चांचरी कर लोगों को अपनी संस्ति से रूबरू कराया। वहीं स्कूली बच्चों ने लोक संस्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रंग जमाया। देर शाम लोकगीतों की धूम मची रही।
सोमवार को नगर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कि इस महोत्सव ने सातूं-आठूं को एक नई पहचान देने का काम किया है। सालों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे बच्चों को अपनी संस्ति को करीब से जानने का मौका मिल रहा है। बाद में महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़, ओ फुल चढूंलो पाति चढूंलो तेरा दरबाऱ.ज़ैसे लोकगीतों का गायन किया। लोक कलाकार माधवी देवी, नवीन चंद्र भट्ट औरा नारायण सोराड़ी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। हास्य कलाकार धरम सिंह ने भी लोगों को खूब गुद्गुदाया। पूर्व सैनिक संगठन ने भी ठूलखेलो का आयोजन किया। संचालन कै़ दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती व रेखा जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!