राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में धौलादेवी के कराटे खिलाडियों का सराहनीय प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 04 रजत व 9 कांस्य पदक अर्जित किए। खेल प्रशिक्षक धौलादेवी हरीश सिंह चौहान ने बताया कि धौलादेवी के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में सुंदर भट्ट ने अपने भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं बबिता जोशी, रीता आर्या, दीपक भट्ट ने कांस्य पदक जीते। चौहान ने बताया कि खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद और ब्लक का नाम रोशन किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रैक सूट, टी शर्ट, निकर, मैडल, प्रमाण पत्र आदि भी दिया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार, जिला कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, खेल समन्वयक राजेंद्र सिंह नयाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं सभी विद्यार्थियों और कोच हरीश सिंह चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *