10 दिवसीय होममेड धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन

Spread the love

चम्पावत। आरसेटी की ओर से एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मानर गांव में चल रहे 10 दिनी होममेड धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम मूल्यांकन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शनिवार को आरसेटी सभागार में समापन कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा ने किया। इस अवसर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए उत्पादों को बनाकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था की ओर से आने वाले दो सालों तक सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही। साथ ही बैकिंग,ाण, साइबर क्राइम, सरकारी योजनाओं, समय प्रबंधन की जानकारी दी। अंतिम मूल्यांकन में निर्मला मनराल ने प्रथम, बबीता ने दूसरा और मेघा मनराल ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां फैकल्टी प्रकाश चंद्र, मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा, आरसेटी के राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *