बैंगनिया में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुई संपन्न

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंगनिया में शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल समन्वयक भुवन बोरा ने किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में योगेश, 100 मीटर में सागर, 200 मीटर में युवराज और 400 मीटर दौड़ में नीरज कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अर्जिया, 100 मीटर में उमा, 200 मीटर में उमा और 400 मीटर की दौड़ में पूजा विजेता रही। उच्च प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में संदीप तथा 600 मीटर दौड़ में विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता और उप विजेता को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। बलबीर सिंह बिष्ट, किशोर चंद्र, चंद्रकला, राम चंद्र पांडे, जगदीश बिष्ट, अमर दीप, प्रकाश वर्मा, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *