अल्मोड़ा महिला पलीटेक्निक में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया

अल्मोड़ा। राजकीय महिला पलीटेक्निक अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं रिटायर्ड कर्नल राम चन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आत्म निर्भर भारत के तहत वोकल फर लोकल पर आधारित ऐपण प्रतियोगिता व प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी विजय वर्मा ने किया। यहां मनोहर सिंह नेगी , मंजू जोशी , राकेश सिंह ,सचिन जोशी, शुभा पोखरिया, दिनेश कुमार, शालिनी शर्मा, दीपा, अनीता, लक्ष्मी, सरफराज आलम, ष्ण मोहन पाण्डे, ललित तिवारी, रविन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। इधर संस्थान में शनिवार को पांच दिनी योग शिविर का भी समापन हुआ। भारत स्वाभिमान मंडल के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी व पंतजली योग समिति न्यास रानीखेत तहसील प्रभारी मंजू जोशी ने छात्रावास में योग से संबंधित तमाम जानकारियां दी। शिविर में छात्रावास अधीक्षक ड़ शुभा पोखरिया, दीपा माहरा, मधुलक्ष्मी, आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *