कोटद्वार-पौड़ी

न्यूली-नांडी मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय, दुर्घटना का बना खतरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के पाव बैंड-न्यूली-नांडी मोटर मार्ग की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह गड्ढे पड़े होने और डामरी उखड़ जाने से मार्ग में आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कई बार संबंधित विभाग को इस संदर्भ में अगवत करा दिया गया। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
न्यूली के ग्राम प्रधान संजय देव डंगवाल, मोहित मैठाणी ने बताया कि न्यूली-नांडी मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिससे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान संजय देव डंगवाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित में इसकी जानकारी दे दी गई है, लेकिन मार्ग की स्थिति नहीं सुधर पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी सड़कों के गड्ढे ठीक करने और मोटर मार्गों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि मांग पर जल्द ही ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य जल्द किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!