उत्तराखंड

भाजपा मंडलध्यक्ष के निधन पर शोक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा मंडलध्यक्ष व पूर्व व्यापार मंडलध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत (64) के निधन पर शनिवार को लंबगांव बाजार बंद रहा। बीते शुक्रवार देर शाम को लंबगांव स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया था। वह बीते तीन माह से बीमार चल रहे थे। जौलीग्रांट अस्पताल देहरादून से उनका इलाज भी चल रहा था। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन तथा लंबगांव के व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट जलकूर में किया गया। उनके निधन पर विधायक विजय सिंह पवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व राज्य मंत्री रोशन लाल सेमवाल, पंकज व्यास, मुरारी लाल खडवाल, जयेंद्र सेमवाल, हर्षमणी सेमवाल, मुरारी सिंह रांगड,रोशन रांगड, प्रेमदत्त जुयाल, व्यापार मंडलध्यक्ष युद्घवीर राणा, रमेश सेमवाल, राजपाल राणा, गोविंद रावत, देवेन्द्र दुमोगा आदि ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!