उत्तराखंड

समाजसेवी पूरन सिंह बोरा के निधन पर शोक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। बुजुर्ग संगीतकार गायक एवं ज्ञानोदय हाई स्कूल सोमेश्वर के आजीवन सदस्य पूरन सिंह बोरा का 94 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते कल रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। शनिवार को सोमेश्वर में कोसी तथा साईं नदी के संगम स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्रों भगवान बोरा, नंदन सिंह बोरा तथा मोहन बोरा ने मुखाग्नि दी वयोवृद्घ संगीतकार पूरन सिंह बोरा की शवयात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। बताते चलें कि स्वर्गीय बोरा ने क्षेत्र में रामलीला तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कई दशकों तक अपनी सेवाएं दी। तथा ज्ञानोदय हाई स्कूल को 8 नाली भूमि दान में दी थी। उनके निधन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमनाथ सांस्तिक मंच के संयोजक मदन मोहन सनवाल, ज्ञानोदय हाई स्कूल प्रबंधक संजय बोरा, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह भाकुनी, बौरारौ घाटी विकास संघर्ष समिति संयोजक सुरेश बोरा, शंकर गोस्वामी, शंकर बोरा, जगत सिंह बोरा, महेंद्र बोरा, राजू बोरा, भास्कर बोरा, ड सुरेश पाठक, बालम भाकुनी, धीरज पांडे आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!