कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बहुगुणा को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्घाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।

गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमालय पुत्र स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पर्वतीय क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए अलग से हिल कैडर की स्थापना की थी, हिल कैडर की बदौलत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गयी थी, उसी बजट से पर्वतीय क्षेत्रों मे विकास के कार्यो को आगे बढ़ाया जाता था। उन्होंने कहा कि स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए गढ़वाल का गौरव बढाया है, इसके अलावा स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय मंत्री भी रहे है। उन्होंने ने ही पर्वतीय क्षेत्र के लिए चीनी, मिटटी का तेल सहित गैस का अलग से कोटा निर्धारित कर पर्वतीय क्षेत्र की जनता को राहत दिलवाने का काम किया था। वक्ताओं ने कहा कि स्व़ बहुगुणा गढ़वाल के विकास के प्रति समर्पित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण, बीडी नवानी, विनोद रावत, राजेन्द्र सिंह गुसाई, केवल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, महावीर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, मनवर सिंह आर्य, प्रेम सिंह पयाल, गणेश नेगी, चन्द्रमोहन सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *