राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है भाजपा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की गई। कहा कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है।
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने पार्टी का ध्वज फहराकर एवं दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस पर्व का विधिवत शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। वक्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी एवं डॉ. मुरली मनोहर जोशी आदि महान नेताओं का स्मरण करते हुए पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कहा कि इन महान विभूतियों के त्याग, तपस्या और राष्ट्रवाद की भावना के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है। लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” के सिद्धांत को चरितार्थ करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करें। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, विजयानंद पोखरियाल, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह सैनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विजय रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *